Aarti Shree Mansadevi Ji Ki

Shree Mansadevi ji

जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता,
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता ॥
॥ ॐ जय मनसा माता ॥

जरत्कारु मुनि पत्नी, तुम बासुक भगनी,
मैया तुम बासुक भगिनी, कश्यप कि तुम कन्या ॥
मैया आस्तिक की माता, मैया आस्तिक की माता ॥
॥ ॐ जय मनसा माता ॥

गर्व धन्वन्तरी नाशिनी, हंशवाहिनी देवी,
मैया हंसिनी देवी, सुर-नर-मुनि-गण ध्यावत ॥
जय मनसा माता, मैया जय मनसा माता ॥
॥ ॐ जय मनसा माता ॥

पर्वतवासिनी संकटनाशिनी अक्षय धनदात्री,
मैया अक्षय धनदात्री, जय मनसा माता ॥
पुत्र पौत्रादि प्रदायिनी, मनवांछित फल दाता,
मैया मनवांछित फल दाता ॥
॥ ॐ जय मनसा माता ॥

मनसा जी की आरती जो कोई नर गाता, मैया जो कोई नर गाता
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पाता ॥
मैया सब कुछ है पाता
॥ ॐ जय मनसा माता ॥

॥ इति मनसा माता आरती संपूर्णम् ॥