Aarti Shree Mehendipur Balaji Ki
ॐ जय हनुमत वीरा स्वामी जय हनुमत वीरा ।
संकट मोचन स्वामी तुम हो रनधीरा ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
पवन पुत्र अंजनी सूत महिमा अति भारी ।
दुःख दरिद्र मिटाओ संकट सब हारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
बाल समय में तुमने रवि को भक्ष लियो ।
देवन स्तुति किन्ही तुरतहिं छोड़ दियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
जारि लंक सिय-सुधि ले आए वानर हर्षाये ।
कारज कठिन सुधारे रघुबर मन भाये ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
शक्ति लगी लक्ष्मण को भारी सोच भयो ।
लाय संजीवन बूटी दुःख सब दूर कियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
रामहि ले अहिरावण जब पाताल गयो ।
ताहि मारी प्रभु लाय जय जयकार भयो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
राजत मेहंदीपुर में दर्शन सुखकारी ।
मंगल और शनिश्चर मेला है जारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
श्री बालाजी की आरती जो कोई नर गावे ।
कहत इन्द्र हर्षित मनवांछित फल पावे ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
॥ इति श्री मेहंदीपुर बालाजी आरती संपूर्णम् ॥