Aarti Shree Sai Baba Ji Ki
आरती श्री साईं गुरुवर की | शिर्डी साईं बाबा आरती परमानन्द सदा सुरवर की ||
जा की कृपा विपुल सुखकारी | दुःख, शोक, संकट, भयहारी ||
शिरडी में अवतार रचाया | चमत्कार से तत्व दिखाया ||
कितने भक्त चरण पर आये | वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ||
भाव धरै जो मन में जैसा | पावत अनुभव वो ही वैसा ||
गुरु की उदी लगावे तन को | समाधान लाभत उस मन को ||
साईं नाम सदा जो गावे | सो फल जग में शाश्वत पावे ||
गुरुवासर करि पूजा – सेवा | उस पर कृपा करत गुरुदेवा ||
राम, कृष्ण, हनुमान रूप में | दे दर्शन, जानत जो मन में ||
विविध धर्म के सेवक आते | दर्शन कर इच्छित फल पाते ||
जै बोलो साईं बाबा की | जो बोलो अवधूत गुरु की ||
साईंदास आरती को गावे | घर में बसि सुख, मंगल पावे ||
॥ इति श्री साईं बाबा जी आरती संपूर्णम् ॥